




प्रबचन बड़ौत 27.8.2023
कर्मों का आमन्त्रण मत करो :संभल-संभलकर जियो
दिगम्बर जैनाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने ऋषभ सभागार मे धर्मसभाको सम्बोधित करते हुए कहा कि-सबके दिन एक-से नहीं होते। सब दिन एक-से नहीं होते। दिन बदलते देर नहीं लगती। जिंदगी में कब किसके साथ क्या हो जाय पता नहीं ? श्रीराम को राज्य मिलने वाला था, उसी दिन बनवास हो गया। श्रीकृष्ण का जन्म जेल में, हुआ। सती सीता को गर्भवती अवस्था में वन में छोड़ दिया गया। दिन बदलते देर नहीं लगती। देखते ही देखते समय बदल जाता है।रावण ने सीता का हरण कर लिया था, परन्तु फिर भी सीता श्रीराम की ही कहलाती थी। आप हरण तो कर सकते हो, वस्तु छीन सकते हो, पर अपनी बना नहीं सकते हो। ऐसे ही हमारा गिरनार तीर्थ कुछ लोग छीनना चाहते हैं, वह छीन सकते हैं, पर गिरनार जैनों का था, है और रहेगा।
जिंदगी संभल-संभल कर जियो।भूलकर भी किसी का तिरस्कार मत करो। कब किस पर कौन-सी विपत्ति आ जाय, कुछ पता नहीं। जियो और जीने दो। बुरे का फल बुरा ही होता है। क्षण भर की कषाय, भव-भव में पीड़ित करती है। कर्म किसी को नहीं छोड़ता, इसलिए कषाय करके कर्मों का आमन्त्रण मत करो। जैसा बीज भूमि में बोओगे वैसी फसल होगी। अपने किए गए कुटिल भावों का फल जीव को स्वयं ही भोगना पड़ता है।
जो दान देता है, उसकी जगत में प्रशंसा होती है, यश प्राप्त होता है और सम्पत्ति वर्धन होता है। जो जिनेन्द्र प्रभु की पूजा करता है, उसको सुन्दर रूप की प्राप्ति होती है। जो साधुओं की सेवा करता है, उसकी समाज में शीघ्र ही ख्याति फैल जाती है। श्रेष्ठ कार्य करो, क्योंकि श्रेष्ठता पाना है तो शुभ कार्य करना ही होगा।
प्रभु का नाम स्मरण करो, निश्चित कर्म का क्षय होगा। मन स्थिर करना है, तो मंत्र जाप करो। सही सोचो, सही बोलो, सही रास्ते पर चलो।सभा का संचालन पंडित श्रेयांस जैन ने किया।
दोपहर मे 12बजे से दिगंबर जैन महासभा एवं निर्ग्रंथ जैन पाठशाला के सौजन्य से पाठशाला के शिक्षको और बच्चों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल जैन गन्नोर थे।चित्र अनावरण संतोष सीमा जैन मुज़फरनगर द्वारा किया। दीप प्रज्वलन आदिश जैन द्वारा किया गया स्वागत अध्यक्ष प्रशांत जैन गाजियाबाद द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।
सभा मे प्रवीण जैन, सुनील जैन, अतुल जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, वरदान जैन, मनोज जैन, दिनेश जैन,वैभव जैन,नरेंद्र जैन, अशोक जैन, रुचिका जैन,नीरू जैन, डिंपल जैन, रश्मि जैन, नीतू जैन आदि थे।
वरदान जैन मीडिया प्रभारी






सापुतारा में 5 दिनों तक सघन स्वच्छता महाअभियान शुरू किया गया 