:
Surendra Munot
Associate Editor all india
Key Line Times
कोलकाता, 02-09-2026,अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 जिला स्तरीय प्रतियोगिता अणुव्रत समिति कोलकाता द्वारा भिक्षु सभागार तेरापन्थ महासभा 3, पुर्तगीज चर्च स्ट्रीट, कोलकाता में आयोजित हुयी। इस अवसर पर स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तीर्ण क्षेत्र के 6 स्कूल से 28 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर
जज के रूप मे अखिल भारतीय महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष डॉ श्रीमती सूरज बरडिया, श्री पारस बच्छावत,श्री विजय सिंह सेठिया एवं जोनल कॉर्डिनेटर श्रीमती सुनीता बैद, स्टेट कॉर्डिनेटर श्रीमती लीना सिंघी की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ अणुव्रत गीत के साथ हुआ। अणुव्रत समिति कोलकाता के अध्यक्ष श्री नवीन दूगड़ ने पधारें हुए सभी अथितियो एवं छात्रों का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। पधारे हुए सभी जजों एवं जोनल कोऑर्डिनेटर स्टेट कोऑर्डिनेटर का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में चित्रकला, निबंध, गायन आदि की प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
अणुव्रत समिति कोलकाता के मंत्री श्री सुरेंद्र मनोत, सह मंत्री एवं क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के संयोजक श्री प्रदीप बैद, सह-संयोजक डालम गिड़िया, कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीपत बैद का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रहा।कार्यक्रम का कुशल संचालन सह मंत्री श्री प्रदीप बैद ने किया।

