*
Surendra Munot Associate Editor all india
Key Line Times
कोलकाता, प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान का प्रयोग
*अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, कोलकाता द्वारा महाप्रज्ञ अलंकरण के उपलक्ष्य में*
जीवन विज्ञान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत ‘प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान का प्रयोग’ विषय पर सोमवार 23 नवंबर 2026 को प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी विद्यालय (गर्ल्स), कोलकाता में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
*इसमें लगभग 80 छात्राओं ने सहभागिता की।*
कार्यक्रम में *अणुव्रत समिति, कोलकाता के अध्यक्ष श्री नवीन जी दुगड़* ने सभी का स्वागत करते हुए छात्राओं को जीवन विज्ञान के महत्व एवं दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता से परिचित करवाते हुए कहा कि यह
केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, अपितु शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास के साथ जीवन को अनुशासित, संतुलित और संस्कारसम्पन्न बनाने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों को इसके प्रयोगों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
*अणुव्रत समिति की सहमंत्री एवं प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि सुराणा* ने छात्राओं को विभिन्न सरल एवं प्रभावशाली प्रयोग करवाए, जिनके माध्यम से एकाग्रता, सजगता, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मकता का महत्व समझाया गया।
गया। साथ ही, यह समझाया गया कि इन छोटे-छोटे अभ्यासों का नियमित प्रयोग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सभी प्रयोगों में भाग लिया तथा इन अभ्यासों को प्रतिदिन करने का संकल्प लिया। उनकी खिलखिलाती मुस्कान, निश्छल उत्साह और सीखने की ललक ने इस आयोजन को हमारे लिए विशेष एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विद्यालय की आयोजन समिति, समस्त स्टाफ, आदरणीय प्रधानाचार्या श्रीमती माधवी शुक्ला एवं उपस्थित शिक्षिकाओं के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता।
यह आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में सजगता, अनुशासन और सकारात्मकता के बीज रोपने की एक सार्थक पहल रहा।

