आर.के.जैन मुख्य संपादक
Key Line Times
बागपत,दिनाक 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर रंछाड़ में श्री 1008 सुब्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बडे ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें 20वे तीर्थंकर का 20 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया तथा उसके उपरांत मुनि सुब्रत नाथ भगवान के विधान का आयोजन किया गया सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य श्री पदम प्रसाद विजय जैन को प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि बागपत के बडौत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव रंछाड मे सैकड़ों वर्ष प्रचीन भगवान मुनीसुव्रतनाथ का दिगंबर जैन मंदिर है, इस मंदिर में हजारों वर्ष प्राचीन भगवान महावीर एंव मूलनायक भगवान श्री मुनीसुव्रतनाथ भगवान की अति प्राचीन प्रतिमाएं स्थापित हैं, यहाँ अक्सर अतिशय होते रहते हैं, प्रत्येक शनि अमावस्या को यहाँ भारी संख्या में दर्शनार्थियों की भीड जुटती है तथा प्रत्येक शनिवार को भी यहाँ पर काफी संख्या में दर्शनार्थि आते हैं तथा अभिषेक और पूजन करते हैं। दिनांक 14 फरवरी 2026 को फाल्गुन बदी त्रयोदशी को भगवान मुनीसुव्रतनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक होने से यहाँ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बडौत, दिल्ली,गाजियाबाद तथा दूर दूर से आये दर्शनार्थियों ने अभिषेक, पूजन एंव विधान मे भाग लिया। दिगंबर जैन समाज रंछाड द्वारा इस अवसर पर सभी आगुन्तको के लिये नाश्ते और भोजन की समूचित व्यवस्था की गई थी, कार्यक्रम और भोजन के उपरांत दिगंबर जैन समाज रंछाड़ की एक बैठक हुई जिसमें दिगंबर जैन समाज रंछाड के काफी लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें
अध्यक्ष श्री नरेश चंद्र जैन
महामंत्री श्री नीरज कुमार जैन
कोषाध्यक्ष श्री विजय जैन एवं
उपाध्यक्ष श्री संजय जैन पप्पी
तथा रामकुमार जैन
मंत्री श्री अनिल जैन
ऑडिटर श्री गौरव जैन
को सर्वसम्मति से चुना गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश चंद्र जैन पूर्व अध्यक्ष ने की।





जल संसाधन और जल आपूर्ति मंत्री श्री ईश्वरसिंह पटेल ने डांग की घाणा समूह जल आपूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण किया 