
कमल जैन,ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
बडौत,कल जैन स्थानक, मैन बाजार, बड़ौत में एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर मानव निर्माण जागृति मंच, बड़ौत एवं श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल, निकट रेलवे स्टेशन, बड़ौत द्वारा शिवाय चेरिटेबल ब्लड सेंटर, बड़ौत के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे पर हुआ और इसमें युवा वर्ग, कर्मचारी तथा वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भाग लिया। कुल 90 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो आसपास के अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रमाण-पत्र एवं अल्पाहार प्रदान किया गया।बड़ौत के पंचमुखी मंदिर के गुरुकुल के बच्चों को रक्तदान के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को रक्तदान के महत्व के बारे में सही उम्र से जागरूक करना समाज के लिए बहुत लाभकारी है। हालांकि बच्चे स्वयं रक्तदान नहीं कर सकते, लेकिन वे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।मुख्य अतिथि अमित राणा(पूर्व चेयरमैन नगर पालिका, बड़ौत) ने रक्तदाताओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए नियमित रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान से आपातकालीन परिस्थितियों में अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।मानव निर्माण जागृति मंच एवं श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के पदाधिकारी अंकित जैन, आकाश कंसल, रूपल जैन, प्रवीण कुमार बग्गा, ऋषभ जैन, मनीष गोयल, हिमांशु गुप्ता, देवेंद्र जी, आशु, इत्यादि) ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, मानव निर्माण जागृति मंच के अध्यक्ष अंकित जैन ने गुरुकुल के सभी बच्चों के भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए सभी बच्चों को आगे बढ़कर भविष्य में रक्तदान करने का संदेश दिया तथा सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी को अखंड भारत एवं भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी और सभी का सम्मान किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
रक्तदान – महादान, जीवनदान

