
Surendra Munot
Associate Editor all india
Key Line Times
हावडा,विषय:सास बहू प्रशिक्षण कार्यशाला (मुनि श्री जिनेश कुमार के सानिध्य में)
तेरापंथ महिला मंडल, उत्तर हावड़ा के तत्वावधान में दिनांक 3 /9/2026, को सास-बहू प्रशिक्षण कार्यशाला’* का अत्यंत भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य, मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मंगल प्रारम्भ मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र द्वारा हुआ। कार्यशाला को ऊर्जावान बनाने हेतु मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता जी दुगड़ द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता एबीटीएम की पूर्व अध्यक्ष, ट्रस्टी एवं पंचमंडल सदस्य श्रीमती *डा. सूरज जी बरडिया* रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में बहुत ही सुंदर ढंग से समझाया कि यदि सास और बहू का आपसी रिश्ता प्रेम, विश्वास, सामंजस्य और आपसी सम्मान पर आधारित हो, तो पूरा परिवार एक स्वर्ग बन जाता है। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली और संस्कारों के संतुलन को बनाए रखते हुए एक-दूसरे की भावनाओं को समझने पर विशेष बल दिया।
इसके साथ ही, *मुनि श्री जिनेश कुमार जी एवं मुनि श्री परमानंद जी* का पावन सानिध्य एवं मंगल उद्बोधन प्राप्त हुआ। मुनिश्री जी ने फरमाया कि सास बहू की आपसी तालमेल से ही जीवन रथ सुचारू रूप से आगे बढ़ सकता हैं। परिवार में सहनशीलता, क्षमा, और त्याग के महत्व को समझाते हुए कहा कि जिस घर में बड़ों का आदर और छोटों पर स्नेह होता है, वहां पीढ़ियों का अंतर अपने आप संस्कारों की डोर में बंधकर खत्म हो जाता है।
कार्यक्रम का अत्यंत आकर्षक और मनमोहक हिस्सा सास-बहू के रिश्तों की आत्मीयता को दर्शाती एक सुंदर और छोटी सी नाटिका रही। इसके पश्चात, उपस्थित बहनों ने भी अपने-अपने जीवन के अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम का कुशल संयोजन मंत्री श्रीमती सरिता जी राखेचा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपमंत्री श्रीमती बबीता जी कोठारी द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यशाला में उत्तर हावड़ा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती बीना जी भंसाली, परामर्शिका श्रीमती कंचन जी पारख, श्रीमती नीलम जी चौरडिया, श्रीमती मंजू जी कोठारी, सभी क्षेत्र से आए हुए पदाधिकारी गण और बहनों की अभूतपूर्व और उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, और सभी ने इस अनूठे प्रशिक्षण से प्राप्त सीख को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित सामूहिक आयंबिल तप के बैनर का अनावरण किया गया।
अध्यक्षा: सुजाता दुगड़
मंत्री: सरिता राखेचा

