
मदा राम,जिला संवाददाता जोधपुर
Key Line Times
जोधपुर,बालेसर के जाटी भांण्डू गांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का आज दूसरा दिन रहा रविवार को मंदिर परिसर से निकली भव्य शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों शामिल हुए शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर 38 मील, दुधाबेरा, ढांढणिया भायला, ढांढणिया सांसण, रोडवा कला, बलाऊ जाटी होते हुए वापस मन्दिर पहुंची! यात्रा में भगवान कृष्ण राधा व भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गई टैक्टर – टॉली पर सवार भजन गायकों ने मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी! कार्यक्रम में सर्व देव पूजन मूर्तियों का पुष्पाधिवाद ,फलाधिवास ,हवन-यज्ञ के साथ विश्वकर्मामंत्र का जाप वास्तु पुजा का आयोजन किया गया रात्रि में जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया महोत्सव के समापन दिवस सोमवार को पण्डित निम्बेश शास्त्री के सानध्य में विशेष कार्यक्रम होगे इसमें मुर्तिया का अग्नाधिवेश,अभिषेक ,प्राणप्रतिष्ठा स्थापना यद्यपूर्णाहुति शिखर कलश स्थापना अमर ध्वजा और महा प्रसादी वितरण शामिल हैं इस अवसर पर संतमहात्मा का विशेष स्वागत किया जाएगा।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 