।
मदा राम,जिला सब ब्यूरो चीफ जोधपुर
Key Line Times
शेरगढ़:- बीआरपी / वीआरपी यूनियन, जोधपुर ने लंबित मानदेय भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उपखंड अधिकारी, शेरगढ़ के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में यूनियन पदाधिकारियों ने उल्लेख किया कि बीआरपी / वीआरपी कर्मी जुलाई 2022 से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, 15वें वित्त आयोग तथा एमडीएम योजना के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2023-24 से अब तक मानदेय भुगतान लंबित है, जिससे कर्मियों को आर्थिक व पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो सत्र 2025-26 (प्रथम छः माही) के सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
—
ये हैं प्रमुख मांगें
वित्तीय वर्ष 2023-24 से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान
सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट पूर्व की भांति बीआरपी द्वारा अपलोड करवाना
सामाजिक अंकेक्षण कैलेंडर के अनुसार मासिक आधार पर मानदेय प्रक्रिया
बीआरपी को ₹1200 व वीआरपी को ₹800 प्रतिदिन मानदेय
बिना कारण हटाए गए बीआरपीओं की पुनर्नियुक्ति
तीन वर्ष से अधिक सेवा वाले बीआरपीओं को पैनल में शामिल कर भर्ती में प्राथमिकता
बीआरपीओं को सोसायटी / जिला स्तर से आई-कार्ड जारी करना
यूनियन अध्यक्ष दुर्जन राम धान्धल सहित पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी संबंधित विभाग को ईमेल व पत्राचार के माध्यम से मांगों से अवगत कराया जा चुका है। ज्ञापन की प्रतिलिपि समाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी, राजस्थान को भी भेजी गई है।
इस अवसर पर बींआरपी यूनियन अध्यक्ष दुर्जन राम धांधल, मदा राम,भीखा राम बोस,रामलाल दईया, मधु,पूजा,चैनी सहित अनेक बिआरपी व वींआरपी मौजूद रहे।

