
मदा राम,जिला सब ब्यूरो चीफ जोधपुर
Key Line Times
जोधपुर,वित्तीय वर्ष 2025–26 की प्रथम छःमाही में मनरेगा व पीएम आवास योजनाओं की जांच शेरगढ़। ग्राम पंचायत तेना में बुधवार को पंचायत भवन में सामाजिक अंकेक्षण के तहत ग्राम सभा आयोजित हुई। सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा 12 फरवरी से 17 फरवरी तक वित्तीय वर्ष 2025–26 की प्रथम छःमाही में संचालित मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों का भौतिक सत्यापन और दस्तावेज सत्यापन किया गया।
ब्लॉक संसाधन प्रभारी मदाराम ने ग्राम सभा में प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया कि सत्यापन के दौरान कार्यस्थलों का निरीक्षण, स्वीकृत कार्यों की प्रगति, मजदूरी भुगतान, मस्टर रोल, माप पुस्तिका (एमबी), सामग्री व्यय तथा लाभार्थियों से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने रिपोर्ट पर अपने सुझाव व आपत्तियाँ दर्ज कराईं। योजनाओं से जुड़े मुद्दों—जैसे समय पर भुगतान, कार्यों की गुणवत्ता, आवास निर्माण की स्थिति—पर खुलकर चर्चा हुई। प्राप्त सुझावों को अभिलेख में दर्ज कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया गया।
18 फरवरी को ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट को अनुमोदन प्रदान किया गया। इस दौरान प्रशासक सायर देवी, ग्राम विकास अधिकारी हनूमानराम, कनिष्ठ सहायक पुष्पा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

