मदा राम,जिला संवाददाता
Key Line Times
जोधपुर,भारती एयरटेल फाउंडेशन राजस्थान के रीजनल हेड संदीप सारडा़ ,जिला समन्वयक सुभाष चंद्र यादव और क्षेत्रीय समन्वयक भगवान सिंह चौहान के निर्देशानुसार आज सत्य भारती स्कूल जाटी भांडू में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया
जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट व मॉडल बनाकर उनके उपयोग बताए तथा साथ ही विधार्थियों ने महान वैज्ञानिको जिसमें सी वी रमन , विक्रम साराभाई, एपीजे अब्दुल कलाम आदि के विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में विचार साझा किए। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट (Science Exhibition): छात्र वर्किंग मॉडलचार्ट और वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से ‘रमन प्रभाव’ पर्यावरण संरक्षण ऊर्जा के स्रोतों या आधुनिक तकनीक पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।
वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं का आयोजन: वाद-विवाद निबंध लेखन और विज्ञान प्रश्नोत्तरी (Quiz) का आयोजन किया गया जिससे विद्यार्थियों के तार्किक कौशल को बढ़ाता है।
वैज्ञानिकों पर आधारित भाषण और फिल्में: सी.वी. रामन और अन्य महान वैज्ञानिकों के योगदान पर भाषण नाटक या फिल्में दिखाकर उन्हें प्रेरित किया गया।
वैज्ञानिक सोच का प्रचार: इस दिन का उद्देश्य छात्रों को अंधविश्वास से दूर रखकर वैज्ञानिक तरीकों से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पुरस्कार वितरण: बेहतरीन परियोजनाओं (Projects) और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेमाराम जवलिया, भोमाराम, प्रेमाराम मुंडण ,मेहरा राम, सन्तोष, बीजाराम ,बागाराम, मांगीलाल, तीजों, पानी इत्यादि मौजूद रहे।

