*
सतीश चंद लुणावत, राष्ट्रीय संवाददाता
Key Line Times
बिजयनगर,भारतीय जैन संघटना विजयनगर चैप्टर को वर्ष 2023-24 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य (राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए स्वेटर जर्सी वितरण, कंप्यूटर, पानी की व्यवस्था, LED TV, इनवर्टर इत्यादि) के लिए भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय पुरस्कार से दिनांक 04.01.2025 को राजस्थान बीजेएस प्रकल्प कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सहकारिता और नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री माननीय गौतम कुमार जी दक के द्वारा अध्यक्ष सम्पत लाल काठेड़ & उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया है।पुरस्कार समारोह में विजयनगर चैप्टर से अध्यक्ष सम्पत लाल काठेड़, मधु बाला काठेड़, अजमेर संभाग अध्यक्ष अभय कुमार सांखला, पूर्व सचिव अशोक नाबेड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव सुनील लोढ़ा, उपाध्यक्ष सुभाष भंसाली, सचिव नौरत मल भंडारी, कोषाध्यक्ष भागचंद नाबेड़ा,संयुक्त सचिव अरिहंत बम्ब द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा उक्त पुरस्कार को भारतीय जैन संघटना परिवार के समस्त दंपत्ति सदस्यों की मेहनत का/ समर्पण का/ सहयोग का पुरस्कार है जिसके लिए भारतीय जैन संघटना के समस्त दंपत्ति सद्स्यों को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद।