
सतीश चंद लुणावत, सब एडिटर
Key Line Times
बिजयनगर,द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ब्यावर शाखा के वार्षिक चुनाव उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही सदस्यों में हर्ष और नई उम्मीदों का संचार दिखाई दिया। नई टीम से शाखा को सशक्त नेतृत्व और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने की अपेक्षा जताई जा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक बैठक से हुई, जिसके प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष सीए अंकुर गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उनके धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया विधिवत रूप से प्रारंभ की गई।
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सीए प्रितेश बडोला, उपाध्यक्ष पद पर सीए आभास हालाखण्डी, सचिव पद पर सीए अंकुर गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर सीए आशय छल्लाणी सीकासा चेयरमैन पद पर सीए अमित सुराणा तथा प्रबंध समिति सदस्य के रूप में सीए मनीष व्यास को दायित्व सौंपा गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शाखा के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, प्रोफेशनल उत्कृष्टता, तकनीकी उन्नयन तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में सेमिनार, वर्कशॉप, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम एवं सीए विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सदस्यों ने विश्वास जताया कि आपसी समन्वय, पारदर्शिता और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से आईसीएआई ब्यावर शाखा संगठनात्मक मजबूती के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 