सतीश चंद लुणावत, राष्ट्रीय उपसंपादक
Key Line Times
बिजयनगर,बिजयनगर के सोना चांदी का व्यापार करने वाले व्यापारियो ,सर्राफा व्यापारियों, स्वर्णकार व्यापारियों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर गिरवी रखने के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय ब्यावर के नाम का एक ज्ञापन बिजयनगर तहसीलदार एवं पुलिस थाना में सौपा। शहर में सोने चांदी का व्यापार करने वाले व्यापारियों , सर्राफा व्यापारियो , स्वर्णकार व्यापारियों ने सामूहिक रूप से रिखब चंद सर्राफा के यहां एकत्रित होकर मुख्य बाजार से निकल कर बिजयनगर पुलिस थाने ओर बिजयनगर तहसील कार्यालय में पहुंचकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ब्यावर के नाम का तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ व पुलिस थाने में ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को सौंपा।जिस ज्ञापन में बताया कि सोना चांदी का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर गिरवी रखने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तत्व द्वारा असत्य व वह झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने व कानूनी सुरक्षा सहायता व आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर एक ज्ञापन सामूहिक रूप से दिया गया। वर्तमान समय में सोने चांदी के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि होने पर कई असामाजिक तत्व द्वारा गिरोह बनाकर सोने चांदी के व्यापार करने वाले व्यापारियों को अवैध रूप से परेशान करके अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में विजय सर्राफ संघ अध्यक्ष शांतिलाल करनावट,मंत्री रिखब चंद सिंघवी, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष केसरी माल सोनी, सचिव घनश्याम सोनी, नवीन चोपड़ा बाल किशन सोनी, भंवर लाल सोनी, पवन , नरेंद्र पीपाड़ा ज्ञानचंद जैन, विनोद सुराणा,राजेंद्र भंडारी,अभिषेक,कमलेश तातेड , हनुमंत पीपाड़ा गोपाल टेलर ,अशोक कर्णावट,गौतम श्री माल, सत्यनारायण ,हेमराज सोनी, देवी लाल सोनी, भंवर लाल सोनी, नोरत भंडारी, ज्ञान मंडिया, पवन मंडिया, नरेंद्र सोनी, अंकित टोडरवाल , अमित सिसोदिया, आशीष बुरड़, नितिन सिंघवी, नरेंद्र पीपाड़ा ,अजय पीपाड़ा, नरेंद्र बडोला ,गोपाल सोनी, अर्पित कावड़िया, प्रिंस नाबेड़ा, अशोक कर्णावत, पुखराज सिंघवी, भंवर कावड़िया, सौरभ भंडारी , कुश सांखला, अजीत लोढ़ा,इत्यादि कई व्यापारी थे।

