
सतीश चंद लुणावत, सब एडिटर
Key Line Times
बिजयनगर,धर्म के मार्ग से शांति व सकून की प्राप्ति होती है यह उद्गार मेवाड़ भास्कर उप प्रवर्तक कोमल मुनि महारासा ने श्रावक श्राविकाओं को धर्म सभा में प्रवचन श्रृंखला में किए ।महावीर भवन में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में धर्म सभा में कोमल मुनि म सा ने कहां कि महापुरुषों के द्वारा बताए मार्ग पर चलकर उनके उपदेशों को आत्मसात कर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। संघ संगठन सोहार्द का संकल्प दोहराते हुए परस्पर पवित्र प्रेम का आदर्श प्रस्तुत करना है। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में महासती विजय प्रभा जी सभी के सहयोग से आस्था के शिखर तक पहुंचा है सभी संस्थाओं के पदाधिकारीयों व संघ का साधुवाद ज्ञापित किया। मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रर्वतक अबलाल जी मसा के समय शताब्दी वर्ष, राजगुरु माता प्रेमवती जी मसा जन्म। शताब्दी वर्ष, गुरुदेव सौभाग्य मुनि मसा संयम हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के लाभार्थी नौरतमल हस्तीमल भंडारी, अशोक भंडारी रहे। समारोह में हर्ष मुनि मसा, साध्वी विघा श्री, एषणाजी, हर्ष श्री व जय श्री ने गुरु भक्ति व संयम पर प्रकाश डाला। इस दौरान वर्धमान जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष भंवरलाल कोठारी, मंत्री ज्ञानसिंह सांखला, सुरेन्द्र आंचलिया सहित जैन समाज के प्रबुद्ध वर्ग सहित आसपास के क्षेत्र के समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। संचालन उदयपुर के कवि ओम समदर्शी ने किया।

