भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पूराम कच्छावा ने बताया कि आज बालेसर मंडल में जिला जनाक्रोश यात्रा को लेकर बालेसर मंडल के जलंधर नगर, जैतसर एवं आगोलाई मंडल में खारीबेरी में बैठक आयोजित की गई |
पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनाक्रोश यात्रा 17 अप्रैल को जोधपुर मुख्यालय पर आयोजित की गई हैं | अधिक से अधिक संख्या में सभी पधारे। किसानो के लिए कर्ज़ माफी और बेरोज़गारी भत्ते जैसे झूठे वादे कर सत्ता मे आयी।
कांग्रेस सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ ही छलावा नही किया बल्कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाई गयी योजनाओं को बंद कर दिया गया. विधानसभा क्षेत्र शेरगढ़ में आमजन पीने के पानी को लेकर त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रहा है एवं पानी के टेंकर डलवाने को मजबूर है।
विस्तारक लाड्डू दान चारण ने बताया कि क्षेत्र मे बहुत बड़ी करोड़ों की चोरिया हुई लेकिन पुलिस और चोरो के गठबंधन की वजह से एक भी चोरी का खुलासा नही हुआ।
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे स्वीकृत सड़कों को राजस्थान सरकार की बताकर क्षेत्र मे थोथी घोषणाओं की वाहवाही लूटी जा रही है।
इस मोके पर पूर्व प्रधान बाबूसिंह इंदा, भवरसिंह इंदा, गुलाबसिंह राठौड, बजरंग शर्मा, भंवरलाल प्रजापत, कुन्दनसिंह इंदा, जबरसिंह इंदा,गायङसिंह इंदा, उगमसिंह इंदा, चैनसिंह इंदा, बुद्धाराम मेघवाल, सुखाराम मेघवाल, माधोसिंह ,पप्पूसिंह, ज्ञानसिंह ,राणाराम प्रजापत सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 