
बालेसर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बालेसर द्वारा प्रबुद्धजन संगोष्ठी का शुभारंभ मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर आदर्श विद्या मंदिर में किया गया।
इस आयोजन में स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक जोधपुर प्रांत के योगेंद्र कुमार ने हिंदुओं को एकजुट होकर रहने का संदेश दिया। वह समाज में चल रही कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी से आह्वान किया गया। जिसमे सामाजिक समरसता, सुरक्षा व नशा मुक्ति के मुख्य बिंदुओं पर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा की गई।
जिसमें सभी को इस मुद्दे को लेकर अपने-अपने विचार रखने का मौका दिया गया। जिसमे पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ व जसवंत सिंह इंदा देवातु सहित कई लोगो ने अपने विचार रखे।
इस मौके पर शेरगढ़ के पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़,बाबू सिंह इंदा पूर्व प्रधान,भवर सिंह इंदा पूर्व प्रधान,भवरलाल प्रजापत,सवाई सिंह इंदा, राणोसा प्रताप सिंह इंदा, केप्टन अमर सिंह इंदा,मोहन सिंह गड़ा,संतोष गिरी, घनश्याम सोनी, जसवंत सिंह इंदा ,महावीर जैन, बालाराम सांखला,कवर सिंह, पृथ्वी सिंह इंदा , प्रमोद जैन , पप्पू कछावा सहित कई लोग मौजूद थे।