

शेरगढ़। विधायक सेवा केंद्र पर आज शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से पधारे नवनिर्वाचित सरपंचों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनका मुंह मीठा करवाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि सभी सरपंच पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने-अपने गाँवों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
राठौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए गाँवों में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

मकराना में आग का तांडव: मंगलाना रोड पर टेंट गोदाम और रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा
पार्षद नंद सिंह ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 150 रोड लाइट और सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग..
यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
शेरगढ़ विधायक सेवा केंद्र पर नवनिर्वाचित सरपंचों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन 