

शिवम सेठी,जिला संवाददाता फिरोजपुर पंजाब, Key Line Times
प्रेस नोट (1-08-2023)
ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार पर प्रशासनिक अधिकारी काम करने में बाधा का आरोप लगा रहें है – सुनील जाखड़
पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का मुख्य कारण पंजाब सरकार की विफलता है- सुनील जाखड़
फ़िरोज़पुर(शिवम सेठी)
पंजाब में बाढ़ का कारण प्राकृतिक नहीं बल्कि पंजाब सरकार की लापरवाही है, अगर भगवंत मान की सरकार ने बाढ़ से पहले समीक्षा बैठक की होती तो स्थिति को संभाला जा सकता था। लेकिन वे हेलीकाप्टर लेकर केजरीवाल जी को घुमाने में बहुत व्यस्त थे। कितने शर्म की बात है, आपदा के बाद भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन को खुली छूट नहीं देकर पूरे प्रशासनिक अमले को अपने सेल्फी कार्यक्रम में व्यस्त रखे हुए हैं।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सुनील जाखड़ ने कहा कि, आज प्रशासनिक अधिकारी खुद शिकायत कर रहे हैं कि विधायक उन्हें काम नहीं दे रहे हैं. लोगों के प्रति इस सरकार की लापरवाही का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है की प्रशासनिक अधिकारी ही अपनी सरकार पर आरोप लगा रहें है।
आज भगवंत मान जी कह रहे हैं कि हमें केंद्र सरकार का पैसा नहीं चाहिए तो फिर केंद्र सरकार जो पैसा आया है उसका क्या किया जाएगा? अगर पैसा मांगना भी पड़ जाए तो माँगाना चाहिए कियोकी गांवों के किसानों का खेती के साथ मवेशियों का भी नुकसान हुया है। साथ ही शहरों में जिनके घर इस आपदा में टूट हाए है,मजदूरों और छोटे व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचा है, यह पैसा उन्हें भी मुआवजे के रूप में दिया जा सकता है। प्राकृतिक आपदा के कारण प्रवासी मजदूर भी पंजाब सरकार से आस लगाए बैठे हैं।
फिरोजपुर पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के विषय में बोलते हुए पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण चाहे अमित शाह का दौरा रद्द हो गया हो, लेकिन काम फिर भी शुरू हो गया है। इस परियोजना के 21.6 एकड़ क्षेत्र का पी. जी. आई. की टीम ने इसका निरीक्षण एवम् सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
उन्होंने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के परमार्थ भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया। जिसमें आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति और तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही इस बैठक में लोकसभा फिरोजपुर में आने वाले 9 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हे आगामी रणनीति से अवगत करवाया। इस बैठक में मुख्य रूप से पंजाब बीजेपी के संगठन मंत्री श्रीनीवासुलू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पूर्व मंत्री चौधरी सुरजीत ज्ञानी, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नानू, लाड़ी गाहरी, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष दयाल सिंह सोढ़ी, महासचिव मोना जायसवाल, गुरप्रीत सिंह कांगड़ प्रदेश सचिव दर्शन बाजवा, शिवराज चौधरी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष (बोबी बाठ), उपाध्यक्ष मोहित ढल्ल आदि मौजूद रहे।
बैठक का विवरण देते हुए आईटी सेल के संयोजक विकास ग्रोवर ने बताया कि पंजाब अध्यक्ष के संबोधन से 2021 के बाद भाजपा में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं और पुराने दिग्गजों में एक नया उत्साह है, जो आने वाले समय में भाजपा की जीत 2024 के चुनावों में तय करेगा।
जारीकर्ता




