नमस्कार, Key line times में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9582055254 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*एडवोकेट संजय नाहर जैन प्रबुद्ध मंच के जिला सचिव नियुक्त* ब्यावर सकल जैन समाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की परिकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है। इसी दिशा में ब्यावर जिले में जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन किया गया है। राजस्थान राज्य संघ अध्यक्ष श्री राजेश जैन (पंड्या) ने ब्यावर जिला सचिव के रूप मे ब्यावर निवासी एडवोकेट श्री संजय जैन (नाहर) को नियुक्ति प्रदान की है। संघ ने समाज की डिजिटल पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए “जैनत्व ऐप” को लॉन्च किया है । नवनियुक्त जिला सचिव श्री नाहर ने बताया कि यह ऐप समाजजनों को एक ही मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से धार्मिक, सामाजिक और सेवाकार्यों की नवीनतम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही जैन श्रावक कार्ड जैसी विशेष सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे प्रत्येक श्रावक को अलग डिजिटल पहचान मिलेगी। ऐप में सामाजिक पंच व्यवस्था की भी व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से छोटे-बड़े विवादों का निपटारा समाज स्तर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सकेगा। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने से जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता और भी मजबूत होगी। आपने समाजजनों से आह्वान किया है कि वे जैनत्व ऐप को डाउनलोड कर इस डिजिटल क्रांति में सहभागी बनें। श्री नाहर की इस नियुक्ति पर जैन समाज के वरिष्ठजनों ने बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है। 1 min read

*एडवोकेट संजय नाहर जैन प्रबुद्ध मंच के जिला सचिव नियुक्त* ब्यावर सकल जैन समाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की परिकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है। इसी दिशा में ब्यावर जिले में जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन किया गया है। राजस्थान राज्य संघ अध्यक्ष श्री राजेश जैन (पंड्या) ने ब्यावर जिला सचिव के रूप मे ब्यावर निवासी एडवोकेट श्री संजय जैन (नाहर) को नियुक्ति प्रदान की है। संघ ने समाज की डिजिटल पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए “जैनत्व ऐप” को लॉन्च किया है । नवनियुक्त जिला सचिव श्री नाहर ने बताया कि यह ऐप समाजजनों को एक ही मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से धार्मिक, सामाजिक और सेवाकार्यों की नवीनतम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही जैन श्रावक कार्ड जैसी विशेष सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे प्रत्येक श्रावक को अलग डिजिटल पहचान मिलेगी। ऐप में सामाजिक पंच व्यवस्था की भी व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से छोटे-बड़े विवादों का निपटारा समाज स्तर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सकेगा। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने से जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता और भी मजबूत होगी। आपने समाजजनों से आह्वान किया है कि वे जैनत्व ऐप को डाउनलोड कर इस डिजिटल क्रांति में सहभागी बनें। श्री नाहर की इस नियुक्ति पर जैन समाज के वरिष्ठजनों ने बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

सतविंदर कौर जी की अनुपम कृति “ श्री राम का सुमिरन किया कर “ यह दुनिया एक घोंसला है, न यह तेरा है, न यह मेरा है। पता नहीं कब छोड़ना पड़े इसे, कब यह मन उड़ान भर जाएगा। श्री राम का सुमिरन किया कर। दिल की बात दिल में न रख, अंतर की हर एक पुकार, आँखों के आँसुओं सहित चुपचाप श्री राम को सुनाया कर। श्री राम का सुमिरन किया कर। सुन-सुन कर जीते हैं दुनिया की कहानियाँ, पर किसी को नहीं पता, कब छूट जाए यह नश्वर तन। श्री राम का सुमिरन किया कर। हर पल, हर एक क्षण, साँसों के संग उनका नाम जप, कदम-कदम पर वे तेरे साथ चलेंगे, कोई चिंता, कोई भय पास नहीं आएगा। श्री राम का सुमिरन किया कर। जो मिला है इस जीवन में, उसका मान कर, उसका सम्मान कर, मन की इच्छाएँ, सपने और आशाएँ, सब उनके चरणों में अर्पित कर। श्री राम का सुमिरन किया कर। दुख भी उनकी कृपा है, सुख भी उनका दिया उपहार। जो वे करें, उसमें भलाई छिपी है, यह सत्य मन में बसाया कर। श्री राम का सुमिरन किया कर। अहंकार छोड़, धैर्य सीख, सत्य और सेवा से जीवन सँवार, हर एक आत्मा में उनकी ज्योति देख, इस मंत्र को हृदय से अपनाया कर। श्री राम का सुमिरन किया कर। सतविंदर कौर कहती हैं— जब राहें भटकने लगें, जब सब कुछ अधूरा लगे, तब सिर झुका कर बस यह कह दे— हर निर्णय तेरा है, श्री राम। और फिर केवल श्री राम का सुमिरन किया कर। सतविंदर कौर ज़ीरकपुर, चंडीगढ़ पंजाब 1 min read

सतविंदर कौर जी की अनुपम कृति “ श्री राम का सुमिरन किया कर “ यह दुनिया एक घोंसला है, न यह तेरा है, न यह मेरा है। पता नहीं कब छोड़ना पड़े इसे, कब यह मन उड़ान भर जाएगा। श्री राम का सुमिरन किया कर। दिल की बात दिल में न रख, अंतर की हर एक पुकार, आँखों के आँसुओं सहित चुपचाप श्री राम को सुनाया कर। श्री राम का सुमिरन किया कर। सुन-सुन कर जीते हैं दुनिया की कहानियाँ, पर किसी को नहीं पता, कब छूट जाए यह नश्वर तन। श्री राम का सुमिरन किया कर। हर पल, हर एक क्षण, साँसों के संग उनका नाम जप, कदम-कदम पर वे तेरे साथ चलेंगे, कोई चिंता, कोई भय पास नहीं आएगा। श्री राम का सुमिरन किया कर। जो मिला है इस जीवन में, उसका मान कर, उसका सम्मान कर, मन की इच्छाएँ, सपने और आशाएँ, सब उनके चरणों में अर्पित कर। श्री राम का सुमिरन किया कर। दुख भी उनकी कृपा है, सुख भी उनका दिया उपहार। जो वे करें, उसमें भलाई छिपी है, यह सत्य मन में बसाया कर। श्री राम का सुमिरन किया कर। अहंकार छोड़, धैर्य सीख, सत्य और सेवा से जीवन सँवार, हर एक आत्मा में उनकी ज्योति देख, इस मंत्र को हृदय से अपनाया कर। श्री राम का सुमिरन किया कर। सतविंदर कौर कहती हैं— जब राहें भटकने लगें, जब सब कुछ अधूरा लगे, तब सिर झुका कर बस यह कह दे— हर निर्णय तेरा है, श्री राम। और फिर केवल श्री राम का सुमिरन किया कर। सतविंदर कौर ज़ीरकपुर, चंडीगढ़ पंजाब

Right Menu Icon