
मदा राम,जिला संवाददाता जोधपुर
Key Line Times
जोधपुर,शेरगढ़ सड़क पर बैठे आवारा पशु गांये रात के समय चालकों को नहीं दिखते है जिससे अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रही है इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गायों के गले में रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य हिन्दू गौ सेवा संगठन शेरगढ़ द्वारा किया जा रहा है शेरगढ़ कस्बे में गायों की संख्या बढ़ने से दुर्घटना के मामले भी ज्यादा हो गए हैं आवारा गायों के पुनर्वास के सभी प्रयास विफल नजर आ रहे हैं सड़क पर मौजूद गायों के साथ अक्षर रात को दुर्घटना हो रही है ऐसे में गायों की सुरक्षा के लिए युवाओं का अनूठा प्रयास साबित हो रहा है इस दौरान गौ भक्त गोपालसिंह, धर्मेंद्र सियाग, उमेदसिंह, पेहपसिंह, महेश सुथार, राजेंद्र, राणुसिंह, व नारायणसिंह आदि सदस्यों की टीम सड़कों पर रेडियम बैल्ट लगा रही हैं।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 