*
सतीश चंद,राष्ट्रीय पत्रकार
Key Line Times
बिजयनगर,भारतीय जनता पार्टी मंडल विजयनगर द्वारा गौ सेवा के कार्य करते हुए मसूदा विधायक माननीय वीरेंद्र सिंह कानावत का जन्मदिन मनाया गया ! भाजापा कार्यकर्ता गण द्वारा मसूदा प्रज्ञा गौशाला पहुंचकर गायों को गजक व गुड खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत ने कहा कि गाय को माता मानकर सेवा करना न केवल धर्म, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा भी है इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आशीष सांड भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल बोहरा पूर्व जिला मंत्री मिट्टठूलाल रांका पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष नोरत लोढ़ा पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतीश ओझा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हितेश मेवाडा भाजयुमो जिला it संयोजक ज्ञानचन्द प्रजापत युवा भाजपा नेता सुरेश रामचन्दानी ( बन्टी) बूथ अध्यक्ष धनश्याम शर्मा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री राधेश्याम प्रजापत नागौला मंडल महामंत्री रतन लाल प्रजापत कालूराम , राहुल आगीवाल गणेश आदि भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।