सतीश चंद लुणावत, राष्ट्रीय पत्रकार
Key Line Times
बिजयनगर,भारत देश में डब्ल्यू. एच.ओ.की जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 50000 से अधिक व्यक्ति सर्पदंश के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। ज्यों कि हमारे बिजयनगर की जनसंख्या के लगभग बराबर है,महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया व सर्प शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर रहे, सर्प शिक्षक व पुलिस मित्र सुरेंद्र सिंह भाटी के प्रयास से अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2024 से 22जनवरी 2025 तक एक सर्पदंश मृत्यु विहीन बिजयनगर का लक्ष्य हुआ साकार,तेज बारिश के कारण यहां आए दिन शहरी क्षेत्र में सांपों की प्रजातियां सरकारी, गैर सरकारी व रीहायासी क्षेत्रों में आये दिन दिखाई दिये जिससे सांपो व मानव प्राणी दोनों के जीवन के लिए नुकसानदायक था, जिसे सर्प शिक्षा अभियान मृत्यु विहीन भारत के बैनर पर कार्य कर रहे सर्प शिक्षक भाटी द्वारा सर्प शिक्षा अभियान मृत्यु वीहिन बिजयनगर में शिक्षा व रेस्क्यू के माध्यम से इस वर्ष लगभग 125 सांपो का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उनसे होने वाले नुकसानों, फायदो व उनसे बचावों से क्षैत्रवासियों को शिक्षा के माध्यम से जाग्रत किया, इतना ही नहीं दिन, रात जब भी आमजन को सर्पदंश से बचाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं,जिससे संपूर्ण क्षेत्रवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस किया वह सर्प शिक्षा बेनर के माध्यम से सांपों की प्रजातियों के बारे में जानकारीयो का भी लाभ मिला यह सेवा बिजयनगर पुलिस थाने की ओर से पुलिस मित्र सुरेंद्र सिंह भाटी दी गई साथ ही पर्यावरण की इस सुंदर जीव को जीने का अवसर प्रदान मानव प्राणी व सर्प जीव प्राणी दोनों के जीवन में समरसता बनी। साथ ही वन विभाग ने इस सहरानीय कार्य की प्रशंसा, सांपो कि प्रजातियों में कोबरे सर्प में स्पेक्टिकल कोबरा, ब्लैक कोबरा, कॉमन क्रेट,चेकर्ड किलबेक, टिगकेट, ग्लौसी वैलिड रेसर, रेट स्नेक, रेड सैंड बोआ, वह मॉनिटर लिजार्ड ( चंदन गोयरा)आदी अनेकों प्रजातियां सांपों के जीवन को सुरक्षित किया, सभी सर्प जहरीले नहीं होते हैं,यदि सर्पो की जानकारी आमजन को होगी।तो सर्प व मानव प्राणी दोनों का जीवन सुरक्षित होगा। बिजयनगर कस्बे को बसे हुए को लगभग 105 सालों में प्रथम बार ऐसी सेवा भाटी द्वारा 365 दिन -रात शहरवासियों व सर्पो की सुरक्षा के लिए दी गई। इसी कार्य प्रसन्न होकर परशुराम सेवा समिति द्वारा सुरेंद्र सिंह भाटी को दुपट्टा पहना कर स्नेक रेस्क्यू कीट भेंट किया गया जिसमें स्टिक, केचप, टोग, शोट व लोग शूज़, स्नैक बैग व बॉक्स,हेड टोच,मेडिकल फर्स्ट ट्रीटमेंट बॉक्स, हेड ग्लव्स, लेग गार्ड आदि अनेक सामान सुरक्षा के लिए दिये। परशुराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजीत शर्मा, प्रदेश सचिव रामगोपाल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व ब्यावर जिला देहात जिला अध्यक्ष डॉक्टर अमित उपाध्याय, जिला मंत्री मोनू शर्मा, अजमेर जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे। सुजीत शर्मा व सम्पूर्ण टीम ने सर्प दंश मृत्यु वीहिन बिजयनगर करने के लिए भाटी द्वारा दी गई सेवाएं क्षैत्र वासियों के लिए गौरव का विषय है। भाटी द्वारा सभी समिति के सदस्यों का साधुवाद प्रकट किया।