
सतीश चंद लुणावत, राष्ट्रीय उपसंपादक
Key Line Times
बिजयनगर,श्री श्याम मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी एडवोकेट गोपाल माली के सानिध्य में,मंडल के अध्यक्ष आदरणीय मुकेश तायल का जन्म दिवस आज धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से काना मेहता, नवीन कटारा, सत्यनारायण पाराशर, संजय बारोला सहित अनेक प्रतिष्ठित सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।पूरे कार्यक्रम में बाबा श्याम के भजनों, महाप्रसाद और सेवा भाव की सुंदर छवि देखने को मिली।सभी ने मुकेश तायल को दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सेवा भाव की अमिट ऊर्जा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मंदिरों और मठों में गुरुओं की पूजा,दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। 