भाजपा से निरमा सांखला और निर्दलीय भावना को मिला चुनाव चिन्ह
REPORT BY NIRMAL JAIN

बालेसर। नगर पालिका बालेसर के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार भाजपा प्रत्याशी निरमा सांखला को कमल का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भावना को प्रेस का चुनाव चिन्ह मिला है।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी दस्तावेज में निरमा सांखला का पता वार्ड संख्या 17, गुमाणियों का बेरा, बालेसर सत्ता तथा भावना का पता कर्माणियों का बेरा, बालेसर सत्ता दर्ज है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन और चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ अब अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की निरमा सांखला और निर्दलीय भावना के बीच मुकाबला होगा।

बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत
बालेसर में धरना समाप्त, गिरफ्तार तीनों युवक रिहा
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ 