
Surendra Munot Associate Editor all india
Key Line Times
चेन्नई,लाडनूं नागरिक परिषद, चेन्नई द्वारा आयोजित *दस दिवसीय गुरुदर्शन यात्रा–2026 दिनांक 25 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में *प्रकाश फुलफगर, किशोर दुगड विकास भंसाली प्रदीप बोकडिया व विजय बैद के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई,
इस यात्रा में कुल 87 सदस्यों ने भाग लिया, श्री उमेदसिंहजी बोकरिया एवं श्री विजय बैद के कुशल संयोजन में यात्रा का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। चेन्नई से प्रारंभ हुई इस यात्रा में *सिरियारी, कांटालिया एवं सालासर के दर्शन के पश्चात लाडनूं में चार दिवसीय प्रवास के दौरान आचार्यश्री, युवाचार्य श्री व साध्वी प्रमुखा के सान्निध्य में सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं आत्मिक आनंद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर लाडनूं नागरिक परिषद, चेन्नई के तत्वावधान में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘द्रौपदी’ – एकल अभिनय (Mono Act) का भी आयोजन किया गया। बेंगलुरु की सुप्रसिद्ध कलाकार श्रीमती अंजना चांडक द्वारा प्रस्तुत इस प्रभावशाली एकल अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। यह कार्यक्रम श्रीमती एवं श्री उमेद बोकडिया द्वारा प्रायोजित था।
कार्यक्रम का आयोजन जैन विश्व भारती संस्थान (JVBI) के ऑडिटोरियम में किया गया, इस अवसर पर *कुलपति श्री बचराजजी दुगड़* की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगीयों और उपस्थित दर्शकों को भी हार्दिक आभार!
कार्यक्रम के संयोजक *श्री रमेशजी खटेड* ने कुशल मंच संचालन किया। स्वागत उद्बोधन *परिषद के अध्यक्ष श्री बसंतजी नाहटा* ने प्रस्तुत किया तथा अंत में परिषद के *सचिव श्री प्रकाश फुलफगर* ने आभार व्यक्त किया।
लाडनूं नागरिक परिषद के इस सफल आयोजन ने समाज में धार्मिक आस्था, आपसी आत्मीयता, सांस्कृतिक चेतना एवं संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ किया। यात्रा की सुव्यवस्थित व्यवस्था, सदस्यों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने इस आयोजन को सभी के लिए अविस्मरणीय बना दिया।
-ओम अर्हम

