गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस
,
सतीश चंद लुणावत, राष्ट्रीय संवाददाता
Key Line Times
बिजयनगर,सिखों के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी गुरु पर्व को समर्पित धार्मिक सदभावना यात्रा का बिजयनगर पहुंचने पर मसूदा कांग्रेस सेवादल व जिला यंग ब्रिगेड व शहर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने गुलाब के फूल बरसा कर स्वागत अभिनन्दन किया।
27 मिल चौराहे बिजयनगर से नगर कीर्तन के रूप में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहब जो की विशेष बस तैयार की थी जो बिजयनगर पहुंची । नगर कीर्तन के दोरान पंच प्यारे साथ में चल रहे थे, लगभग 200 संगत बस में हरियाणा से साथ में चल रही थे । विजयनगर संगत ने बड़ी संख्या में शामिल होकर नगर-कीर्तन निकाला गया। जिनका जगह जगह अभिनंदन किया गया। तेग बहादुर जी का स्मरण करते हुए यात्रा का स्वागत किया गया। गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ।
इस दौरान प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा,संरक्षक एवं पूर्व पार्षद गुरु भेज सिंह टुटेजा, सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा, कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह टुटेजा ,तरनदीप सिंह टुटेजा ओ,मसूदा सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष विपुल सोमानी,नगर सेवादल अध्यक्ष इकबाल हुसैन, लादूलाल टेलर , सुरेश नील ,महावीर नाबेडा, महावीर पांचाल, गोपाल सिंह चौहान, सुशील शर्मा,सोहिल मोहम्मद,सागर शर्मा आदि सेवादल पदाधिकारियों ने यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया।

डांग जिले की सरकारी विनयन कॉलेज सुबीर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया 