सांगा राम,जिला संवाददाता
Key Line Times
केलनसार,सिर सांठै रूंख रहे तो भी सस्तो जांण ”
हरे वृक्षों की रक्षार्थ शहादत देने वाले 363 शहीदों की अगवानी करने वाली माता अमृता देवी बिश्नोई की प्रतिमा का अनावरण केलनसर गांव में किया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जी जान से जुटने का आह्वान, प्रदेश भर से जुटे पर्यावरण प्रेमी। पर्यावरण संरक्षण की प्रणेता मां अमृता देवी विश्नोई की मूर्ति अनावरण एवं अमृता देवी सर्किल का लोकार्पण कार्यक्रम शुक्रवार को केलनसर गांव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मौजूद हजारों की तादाद में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अमृता देवी व अन्य 363 जन की शहादत को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महंत भगवान दास ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यवारण को लेकर आज पूरा विश्व चिंतित है। परन्तु भगवान जम्भेश्वर ने आज के युग को 550 वर्ष पूर्व ही चेताया दिया था कि पर्यवारण आज से ही बचाना शुरू कर दो, परन्तु दुनिया आधुनिकता की दौड़ में पेड़ों को अंधाधुंध काटने में लग गई। आज इसका दुष्प्रभाव पूरा विश्व देख रहा है। हर जगह सांस लेने में तकलीफ हो रही है। एक एक पेड़ के लिए दुनिया सयुक्त राष्ट्र की बैठक कर भगवान जम्भेश्वर के दिये उपदेश पर मंथन कर रहा हैं। स्वामी भागीरथदास शास्त्री ने कहा कि पर्यवारण सरंक्षण के लिए वन्य जीवों व पेडों को बचाना चाहिए। जगह जगह गोचर, ओरण में कब्जा कर लिया है। गोचर, ओरण ,पायतन मूक प्राणियों के सरंक्षण स्थल है। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने एक पेड़ लगाने का आह्वान किया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सब 36 कौम के लोग एक साथ मिलकर पर्यावरण के लिए काम करे। पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई ने कहा देश रक्षा के साथ पर्यावरण की रक्षा करना हम सब का कर्त्तव्य बनता है। कार्यक्रम को अन्य अथितियो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एक शाम भगवान जम्भेश्वर के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें सुजीत लटियाल, मनीराम लटियाल सहित अन्य कलाकारों ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी। वही शुक्रवार सुबह यज्ञ हवन व धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महंत भगवान दास जाम्भा, स्वामी भागीरथ दास शास्त्री, बालकृष्ण जाम्भा, संत राधेश्याम महाराज,फ़लोदी विधायक पब्बाराम , पूर्व विधायक किसना राम , वरिष्ठ कांग्रेस नेता फरसाराम बिश्नोई , भीलवाड़ा बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष अमरचंद बिश्नोई, एसके बिश्नोई , मोहनराम भादू ,जिला परिषद सदस्य, किशनाराम ईशरवाल रिटायर्ड आरएएस ,भंवर लाल खीचड़ सरपंच रड का बेरा, पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल , पाबूराम सरपंच भजन नगर , मनजीत पाल सिंह सांवराद , जगदीश महाराज सरपंच , जगदीश पूनिया ढाढ़रवाला, सवाई सिंह सरपंच बूंगड़ी, सुंदर महाराज, गणपतराम फॉरेस्ट, केलनसर सरपंच गीता देवी, पूर्व जिला प्रमुख सहीराम नैण, जीएसएस वयवस्थापक हुकमाराम विश्नोई, हीराराम नेण,पाँचाराम बीरबलराम सूबेदार, बिडदा राम , श्रवण साहू, सूरज एडवोकेट, शंकर मालानी, रामु मालाणी श्रवण नैण, भगवाना राम सारण सहित सैकड़ों तादाद में पर्यवारण प्रेमी व ग्रामीण जन उपस्थित थे।