KEY LINE TIMES NEWS BALESAR
बालेसर। जोधपुर देहात कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद पीसीसी संगठन महासचिव ललित तुनवाल द्वारा की गई। इसमें शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजपुत समाज मारवाड़ के गौरव, गोगादेव समाज के पूर्व अध्यक्ष, चन्दन सिंह गोगादेव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी में गोगादेव का योगदान
चन्दन सिंह गोगादेव कांग्रेस पार्टी में पिछले 50 वर्षों से सक्रिय हैं और पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वे पहले बालेसर पंचायत समिति के उपप्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा, वे ग्राम पंचायत केतु कल्लां के दो बार सरपंच और एक बार उपसरपंच भी रहे। वे गोगादेव समाज के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे, जहां उन्होंने समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
परिवार की राजनीतिक सक्रियता
गोगादेव का पुरा परिवार भी कांग्रेस पार्टी में सक्रिय है। उनकी धर्मपत्नी बालेसर पंचायत समिति की सदस्य व उपप्रधान पद पर रह चुकी हैं, जबकि उनकी पुत्री सुशीला कंवर धीरपुरा ग्राम पंचायत की प्रथम महिला सरपंच बनीं। उनके बड़े पुत्र महेन्द्र सिंह गोगादेव, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युथ कांग्रेस महासचिव पद पर रह चुके हैं, और उनके छोटे पुत्र गिरधारी सिंह राठौड़ वर्तमान में जोधपुर नगर निगम दक्षिण के पार्षद हैं, जो युथ कांग्रेस के जोधपुर लोकसभा क्षेत्र महासचिव पद पर भी कार्य कर चुके हैं। गिरधारी सिंह जिला आयोजना समिति (जिला परिषद) के सदस्य भी हैं।
चुनावी दावेदारी
चन्दन सिंह गोगादेव ने शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक पद के लिए दावेदारी की थी—2008, 2013, और 2018 में। हाल ही के विधानसभा चुनाव 2023 में, उनके पुत्र गिरधारी सिंह राठौड़ ने भी शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए दावेदारी की थी।
पार्टी में खुशी की लहर
चन्दन सिंह गोगादेव की नियुक्ति से पूरे जोधपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, शेरगढ़ विधानसभा के वरिष्ठनेताओं व कार्यकर्ता, और अन्य सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं।
नियुक्ति के बाद, चन्दन सिंह गोगादेव ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जोधपुर जिलाध्यक्ष हिरालाल मेघवाल, और जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारणा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए एक बड़ा सम्मान है, और वे पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे।