नगर पालिका बिजयनगर द्वारा नवरात्र एवं दशहरे के पावन अवसर पर भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन…. बिजयनगर सतीशचंद लुणावत संवाददाता, Key Line Times. नगर पालिका विजयनगर द्वारा 10 से 12 अक्टूबर 2024 के मध्य इंद्रा मंच प्रांगण में विभिन्न भव्य और ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे *10 अक्टूबर 2024 को शाम 6:15 बजे से इंद्रा मंच प्रांगण* में एक *भव्य सांस्कृतिक संध्या* का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक जॉन अजमेरी, प्रवीण प्रजापत, नाथूलाल राजस्थानी, बॉलीवुड एंकर शिवानी (मुंबई), और जीरो ग्रेविटी ग्रुप (मुंबई) अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके साथ ही, *11 अक्टूबर 2024 को विशाल सामूहिक गरबा नृत्य* का आयोजन किया जाएगा। इस गरबा महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय गरबा सिंगर *आशा वैष्णव* और *सवाई भाट* अपने सुरों से समां बांधेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता मेवाड़ा ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस गरबा महोत्सव में शामिल हों और इसे ऐतिहासिक बनाएं। 12 अक्टूबर 2024 को इंद्रा मंच प्रांगण में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का भव्य दहन किया जाएगा। रावण का पुतला 51 फीट ऊंचा होगा, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले 41-41 फीट ऊंचे होंगे। इस अवसर पर *भव्य इलेक्ट्रॉनिक ग्रीन आतिशबाजी* का आयोजन भी किया जाएगा, जो कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाएगी। इसके साथ ही, विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित समूहों द्वारा मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन होगा। मुंबई, दिल्ली, मथुरा-वृंदावन और हिमाचल से आए समूह इन झांकियों की प्रस्तुतियां देंगे। *नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता मेवाड़ा ने सभी नागरिकों, माताओं और बहनों से अनुरोध किया है कि वे इन आयोजनों में अपनी उपस्थिति देकर इन्हें सफल और ऐतिहासिक बनाएं।*
R.k.jain
Editor in chief
Key Line Times
9582055254