
KEY LINE TIMES NEWS
बालेसर। क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबो का गाँव से शिक्षा विभागिय खेलों के अन्तर्गत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रग्बी फुटबॉल टीम परबतसर, नागौर के लिए रवाना हुई। प्रधानाचार्य पन्ना लाल चौहान ने बताया की स्थानीय विद्यालय से 19 वर्षीय छात्र वर्ग से छात्र दिनेश, कोजाराम, प्रकाश और सेठ राम वहीं 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में जस्सू, सुआ, सीमा और पूजा राज्यस्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपना परचम लहराएंगे। कोच कैलाश जानी ने टीम को रवाना करते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की सीख देते हुए सफलता की अग्रिम बधाइयाँ तथा शुभकामनाएँ दी।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 