Nirmal Jain/key line times
संगठनात्मक चुनाव में जीत दर्ज, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
बालेसर। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में गणपत सिंह सांखला ने जीत दर्ज कर यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष का पद हासिल किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सांखला के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं बधाई देकर जीत की शुभकामनाएं दीं।
जीत के बाद गणपत सिंह सांखला ने सभी युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह जीत मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि बालेसर के युवाओं और पूरी टीम के विश्वास की जीत है।”
उन्होंने कहा कि युवाओं को साथ लेकर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा आमजन की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
सांखला ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।


जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
सर्वे-री सर्वे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिले दिलीप शर्मा, कार्यवाही का मिला आश्वासन
यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
डांग जिले में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव परिवहन बस सेवा के तहत सात नई बसों का लोकार्पण
आहवा के गांधीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर मनाई गई गांधी जयंती 