




तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर ने नगर स्तर पर संपूर्ण भारत में प्राप्त किया प्रथम स्थान
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी के पावन सानिध्य में मुंबई में आयोजित 48 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में 2021- 23 (अध्यक्ष प्रेम भंसाली एवं मंत्री सुमित्रा बरडिया ) के लिए तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर को नगर स्तर पर विशिष्ट संस्था के तौर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। अधिवेशन में भाग लेकर लौटी बहनों ने मुनि श्री दीप कुमार जी एवं मुनि श्री काव्य कुमार जी के दर्शन कर मुनि श्री के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में दिनांक 11 अक्टूबर को किया।
निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने अधिवेशन में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज मुझे बहुत ही गौरव की अनुभूति हो रही है कि महज 6 साल के अल्प समय में हमारे मंडल ने नगर स्तर पर संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए मैं कृतज्ञ हूं गुरुदेव के प्रति साध्वी प्रमुख श्री जी के प्रति शासन श्री साध्वी कंचन प्रभाजी , साध्वी श्री प्रमिला कुमारी जी , मुनि श्री रश्मि कुमार के प्रति जिनका वरद्हस्त एवं आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ, आभार व्यक्त करती हूं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया, महामंत्री मधु देरासरिया, पूर्व महामंत्री वीणा बैद एवं विजयनगर मंडल के सभी पूर्व अध्यक्षों के प्रति जिनका मुझे समय-समय पर मार्गदर्शन मिला तथा धन्यवाद देती हूं अपनी पूरी टीम का जिनके लगन एवं सहयोग का ही प्रतिफल है कि हम आज इस गौरव को प्राप्त कर पायें। इसके साथ ही मंडल को तत्व संबोध सेंटर ,भावना चौका हिंसा वर्सेस अहिंसा कार्यशाला, तथा एबीटीएमएम द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों के संपादन के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए।
मुनि श्री दीप कुमार जी ने मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए मंडल के प्रति अपनी मंगल भावना प्रेषित की। मुनि श्री ने कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एक मजबूत संगठन है जिसके प्रत्येक शाखा मंडल हमेशा धर्म संघ की प्रगति के लिए अनेक कार्यों में सक्रिय रूप से लगे रहते है। अध्यक्ष प्रेम भंसाली के कार्यकाल में यह जो निष्पत्ति सामने आई है , इसी तरह आने वाले समय में भी मंडल प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
कार्यक्रम में ए बी टी एम एम से शशि नाहर ,मधु कटारिया,पूर्व महामंत्री वीणा बैद, सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी, तेयुप अध्यक्ष राकेश पोकरणा, पूर्व अध्यक्ष कुसुम डांगी , अध्यक्ष मंजू गादिया, उपाध्यक्ष बरखा पुगलिया, आरआर नगर अध्यक्ष सुमन पटावारी ,हनुमंत नगर अध्यक्ष सरोज दुगड़ , राकेश दूधेडिया, प्रतीक भंसाली ने मंडल की उपलब्धि पर अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम बधाई देते हुए उत्तरोत्तर विकास की ऊंचाइयों को छूने हेतु अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। मंडल की पूर्व अध्यक्ष सरोज टांटिया एवं सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेश चावत में भी मैसेज के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में सभा के मंत्री मंगल कोचर, राजस्थान परिषद अध्यक्ष ललित सेठिया, अर्हम मित्र मंडल से उम्मेद नाहटा , आरआर नगर मंत्री पदमा मेहर एवं हनुमंत नगर मंत्री मीनाक्षी देरासरिया तथा विजयनगर मंडल की परामर्शिका पदाधिकारीगण एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिमा पटावारी ने किया।कार्यक्रम का समापन मुनि श्री के मुखारविंद द्वारा मंगल पाठ से किया गया।






