

मुंबई,अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई के अंतर्गत क्षेत्रीय अणुव्रत समिति घाटकोपर ने विनय मंदिर जूनियर कॉलेज, सोमैया घाटकोपर ईस्ट में दि: 5/10/2023 को Elevete session का प्रोग्राम आयोजित किया। अणुव्रत समिति मुंबई के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जी बोहरा ने कार्यक्रम की शुरुवात अणुव्रत गीत के माध्यम से की। इसमें 8th,9th और ssc के लगभग 89 स्टूडेंट उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता के रूप में गर्वित जैन और महिमा जैन ने मुख्य भूमिका निभाई। बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। सभी बच्चों ने शांत भाव से सेशन को अटेंड किया और नशा नहीं करने का संकल्प लिया और कुछ बच्चों इतने उत्साहित थे की वे स्टेज पर आकर नशा नहीं करने का आजीवन संकल्प लिया। गर्वित जी जैन ने नशा करने का क्या परिणाम होता है कुछ घटनाओं के माध्यम से समझाया और पढ़ाई का नशा , डॉक्टर, इंजीनियर बनने का नशा होना चाहिए इस बात पर प्रकाश डाला।महिमा जैन ने किस प्रकार मेडिटेशन द्वारा मन को एकाग्र रखा जा सकता है यह प्रयोग कर के बताया।* *अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रोशनलाल जी मेहता की विशेष उपस्थिति रही।अपने व्यक्तव्य में नशा करने से अपना खुद का भविष्य खराब करना, परिवार की आर्थिक हानि और देश की उन्नति में रुकावट आती है।* *मुंबई सभा के उपाध्यक्ष सुरेश जी राठौड़, मुंबई अणुव्रत समिति के कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल जी कोठारी, संगठन मंत्री सुशील जी हिरण, सदस्यता अभियान संयोजक देवेंद्र जी लोढ़ा ,किड्स जोन संयोजिका सुमन जी चपलोत, एलीवेट टीम से डिंपल डांगी ,घाटकोपर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा भावना चपलोत, सहसंयोजिका प्रीति सिंघवी, क्षेत्रीय समिति घाटकोपर सहसंयोजक श्रवण चोरड़िया, कमलेश सिसोदिया, संयोजिका रेखा सोनी, सहसंयोजिका भावना डांगी , सिंघवी,सोमैया कॉलेज से dr. प्रकाश जी सोनी, कांति मेहता, राजेश कुमठ आदि की उपस्थिति रही।हेमलता टीचर ने आभार प्रकट किया। सभी अणुव्रत टीम का दुपट्टा द्वारा स्वागत क्षेत्रीय अणुव्रत टीम घाटकोपर द्वारा किया गया।* *विनय मंदिर जूनियर कॉलेज के अंकिता और अन्य टीचर का पूर्ण सहयोग मिला।यह जानकारी क्षेत्रीय अणुव्रत समिति घाटकोपर के संयोजक राकेश बड़ाला ने दी।






