
तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप मे भारत ने जीते 2 और स्वर्ण
महिला कंपाउंडिंग स्पर्धा मे स्वर्ण जीतने के पश्चात शनिवार 5 अगस्त को भारत ने बर्लिन,जर्मनी मे आयोजित विश्व स्पर्धा मे 2 स्वर्ण और जीत लिये।
महिलाओ की व्यक्तिगत कंपाउंडिंग स्पर्धा मे 17 वर्षीय अदिती स्वामी स्वर्ण जीतकर सबसे युवा विश्व चैंपियन बनी।उन्होने मैक्सिको की एंड्रिया को 149-147 से हराया।इसके साथ वे एक विश्व स्पर्धा मे 2 स्वर्ण जीतने वाली पहली तीरंदाज बन गई।भारत की ही ज्योति ने इसी स्पर्धा मे कांस्य जीता।
उधर पुरुषो की व्यक्तिगत कंपाउंडिग स्पर्धा मे भारत के ओजस ने अपने सभी तीर निशाने पर मारकर शत प्रतिशत अंक याने 150 मे से 150 अंक हासिल करते हुए देश के लिये दूसरा स्वर्ण प्राप्त किया।
3 स्वर्ण और 1 कांस्य के साथ भारत ने इस विश्व स्पर्धा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पंकज गुप्ता
KLT






