
रामदेव सजनाणी, राष्ट्रीय संवाददाता
Key Line Times
फलौदी, 5 फरवरी,ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर राज्य सरकार द्वारा गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने गुरुवार को लोहावट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत शैतान सिंह नगर में आयोजित शिविर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची।
इस दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में कृषक अलसी राम को फॉर्म पॉन्ड योजना के तहत 1 लाख 35 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। शिविर में कृषक ने राज्य सरकार व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि फॉर्म पॉन्ड योजना सभी किसानों के लिए वरदान हैं। फॉर्म पॉन्ड बनने से फसल के लिए समय पर सिंचाई सम्भव हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सिंचाई करने से फसल की पैदावार में वृद्धि होगी व सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी।
शिविर के दौरान कृषकों को तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पौण्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लिये आवेदन प्राप्त हुए। मिनी किट वितरण सत्यापन 200, बीज वितरण सत्यापन 100, फव्वारा संयंत्र के 120 आवेदन, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 95 पशुपालकों का पंजीकरण,पीएम सूर्य घर योजना के तहत पंजीकरण 35 आवेदन सहित अन्य योजनाओं के लिये आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

धूमधाम से मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस