
हेत राम जिला संवाददाता फलौदी
Key Line Times
फलौदी,श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं श्री नगेन्द्र कुमार वृताधिकारी लोहावट के सुपरविजन में श्री हरिसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी लोहावट मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 18.36 ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 05 फरवरी 2026 को पुलिस थाना लोहावट द्वारा सांयकालीन गश्त
एवं नाकाबंदी के दौरान सरहद मोरिया में कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों द्वारा अपने कब्जे में रखकर परिवहन की जा रही अवैध मादक पदार्थ 18.36 ग्राम स्मैक को बरामद किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार किमत करीबन तीन लाख रूपये है। कार्यवाही पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना लोहावट में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजिबद्ध कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः-
01. प्रदीप पुत्र गोरधनराम विश्नोई निवासी मांजुओ की ढाणी मोरीया पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी
02. पिन्टू पुत्र बागाराम मेघवाल निवासी मांजुओ की ढाणी मोरीया पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी
मादक पदार्थ तस्करी का उदेश्यः- आरोपियों द्वारा शॉर्ट कट तरीके से कम समय में धन कमाने
तथा लग्जरी जीवन जीने के लिए मादक पदार्थो की तस्करी करना पाया गया है।
आमजन से अपीलः- मादक पदार्थों का सेवन नहीं करें, यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है।
मादक पदार्थों का सेवन, खरीद, फरोख्त, परिवहन या संग्रह सभी कानूनन अपराध हैं। ऐसे कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को देवे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा

धूमधाम से मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस