
सोमराज बिश्नोई, जिला संवाददाता
Key Line Times
फलौदी,5 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग फलौदी एवं श्री भगवान महाबीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल सहायता शिविर का शुभारंभ गुरुवार को पंचायत समिति लोहावट में हुआ।
जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने शिविर का निरीक्षण करते हुए दिव्यांजनों को उपकरण वितरित किए। इस दौरान ब्लाइंड स्टिक 20, कान की मशीन 100, कृत्रिम पैर 21, कैलिपर 25, तिपहिया साईकिल 47, व्हील चेयर 32, एलबोकरेचिस 4 वितरित किए गए। उपकरण प्राप्त होने पर सभी के चेहरे खुशी से खिल गए।
जिला कलक्टर ने संवाद करते हुए दिव्यांजनों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने शिविर प्रभारी को निर्देश दिए कि लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में मेडिकल टीम की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपकरण वितरण से पूर्व एवं पश्चात आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाए। शिविर में आने वाले प्रत्येक दिव्यांगजन को सम्मानजनक और संवेदनशील वातावरण प्रदान किया जाए। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 