.
सुरेंद्र मुनोत, ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी विद्यालय , छात्रा विभाग का वार्षिक खेलकूद समारोह अत्यंत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में कई गण मान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री माणक जी नाहटा एवं गेस्ट of Honour विद्यालय सोसायटी के मुख्य न्यासी श्री पदम कुमार जी राय जादा एवं टोलीगंज jain श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जी पारख थे। मुख्य अतिथि श्री माणक जी नाहटा एवं मंच पर उपस्थित सभी महानुभावों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने में अध्यक्ष श्री मालचंद जी सिंघी एवं मंत्री श्री विजय जी चोपड़ा का विशेष योगदान रहा । सामाजिक कार्यकर्ता श्री कमलजी पुगलिया ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इन सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती माधवी शर्मा द्वारा पुष्प भेट करके किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत मार्चपास्ट एवं मशाल जलाने के साथ हुई । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चीफ गेस्ट एंव गेस्ट ऑफ Honour द्वारा उड़ाये गये रंग-बिरंगे गैस बैलून थे जिसने माहौल को रंगीन ही नहीं बनाया बल्कि बच्चों में उत्साह को भी नई उच्चाईयो पर पहुंचाया । इस कार्यक्रम मे शिशु विभाग, प्राइमरी और सेकंडरी तीनों विभागों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान की रौनक शिशु विभाग के नन्हे-मुन्ने बच्चों रहे । हालाँकि we बहुत छोटे थे परन्तु उनकी मासूमियत एव्व खेल के प्रति उत्साह ने सब का दिल जीत लिया। प्राइमरी के बच्चों ने भी दौड़ में अपनी फुर्ती दिखाई वहीं सेकंडरी के बच्चों ने अपनी ताकत औऱ टीम वर्क का परिचय दिया। अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि, गेस्ट ऑफ Honour एवं विद्यालय के अध्यक्ष , मंत्री द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह को सफल बनाने में सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं, छात्राओं एंव सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

धूमधाम से मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस