

रिपोर्ट: गिर्राज सिंह
ब्यूरो चीफ मथुरा
की लाइन टाइम्स
मथुरा । जिलाधिकारी पुलकित खरे ने यमुना जी के निकट गणेशपुरम कॉलोनी औरंगाबाद का निरीक्षण किया तथा आम जनमानस से वार्ता की। उन्होंने गांववासियों, मछुवारों, नाव चालकों तथा गोताखोरो से वार्ता की और वहां की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नही है। प्रशासन की टीम द्वारा निरंतर घाटों एवं गांवों में निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों, महिलाओ तथा बुजुर्गों से अनुरोध किया है कि घाटों एवं नदियों के आस पास जाने से बचे तथा सावधान रहे। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारी तथा कर्मचारियों को निर्देश दिये कि गांव में डुग्गी पीटवा कर लोगों को जानकारी दें कि यदि बाढ़ से आप प्रभावित हो रहे हैं, तो नजदीकी स्कूल में सभी प्रकार की व्यवस्थायें की गई हैं। यहां पर स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण टीम, खान पान, विद्युत, विश्राम आदि की व्यवस्थायें की गई हैं।
जिलाधिकारी ने बताया है यमुना जी के किनारे स्थित विभिन्न गांव में 60 बाढ़ चैकी स्थापित की गई है और सभी पर 24 घंटो की ड्यूटी लगा दी गई है। जिला प्रशासन तथा पुलिस द्वारा सभी प्रकार के प्रयास किए जा रहे है। उक्त निरीक्षण में उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन उपस्थित रहे।
निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी पुलकित खरे ने न्याय पंचायत स्तरीय विद्यालय औरंगाबाद का निरीक्षण किया, जिसमे आवश्यकतानुसार बाढ़ राहत कैंप बनाया जा सकता है। उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि राहत कैम्प का बैनर लगायें, बैनर में कन्ट्रोल रूम आदि के नम्बर छपवायें। उन्होंने स्कूल के दो कक्षों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गोकुल बैराज एवं आस पास के घाटों का निरीक्षण किया तथा उप जिलाधिकारी महावन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैनी नजर बनाये रखें और लोगों को समय समय पर आवश्यक सूचनायें पहुॅचाते रहें। घाटों के आस पास के उपस्थित लोगांे से वार्ता की और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन निरंतर बाढ़ नियंत्रण के राहत कार्य कर रहा है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने महावन के जोगीपुर गांव का जायजा लिया। उन्होंने गांववासियों से वार्ता की और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस प्रशासन निरंतर निगरानी रख रहा है तथा आप सभी की सहायता के लिए तत्पर है।
1- बाढ कन्ट्रोल रूम जनपद मुख्यालय- 0565-2974934, 0565-2972962
2- तहसील मांट बाढ कन्ट्रोल रूम – 05663-299101
3- तहसील सदर बाढ कन्ट्रोल रूम- 0565-2470742, 9758199483, 9412659447
4- तहसील महावन बाढ कन्ट्रोल रूम – 05661-297004, 9457417233, 8630853240
5- तहसील छाता बाढ कन्ट्रोल रूम – 8266814502
7426179836



