गुजरात,आहवा-डांग:
डांग जिला रोजगार कार्यालय, आहवा के मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा जनता हाई स्कूल-शामगहान में स्कूली छात्रों के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन’ सेमिनार का आयोजन किया।
कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार जिला रोजगार कार्यालय की कैरियर काउंसलर सुश्री धरतीबेन गामीत और कार्यालय के यंग प्रोफेशनल श्री जे.एफ. राज ने स्कूल के कक्षा 11-12 के कुल 92 विद्यार्थियों को कक्षा 12 के बाद विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे मे बताया। लश्करी भर्ती पूर्व आवासीय प्रशिक्षण योजना, व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कैरियर कॉर्नर योजना, सरकार के अनुबन्धम/एनसीएस रोजगारोन्मुख पोर्टल में पंजीकरण एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक श्री क्रुणालभाई सोलंकी ने विद्यार्थियों को रोजगार एवं कैरियर के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।
स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मनुभाई गावित ने जिला रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा जिले के अंत इलाके के गांव के स्कूल में इस स्कूल के छात्रों के लिए कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 