गुजरात,आहवा-डांग:
डांग जिले के सुबीर तालुका मे सरकारी माध्यमिक विद्यालय, पिपलाईदेवी मे दिनांक- 11 जुलाई को “विश्व जनसंख्या दिवस” मनाया गया। इस दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन किया।
“विश्व जनसंख्या दिवस” मनाने के लिए स्कूल में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर शिक्षक श्री राहुलभाई गामीत ने बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जनसंख्या वृद्धि के कारण गरीबी, बेकारी, बेरोजगारी आदि समस्याएँ उत्पन्न होती हैं तथा जनसंख्या को रोकने के कदम एवं उपायों के बारे में बताया गया।
विद्यालय के प्राचार्य एस.एस. भोये ने प्रतियोगिता के आयोजकों तथा भाग लेने वाले एवं विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्मिताबेन चौधरी, पटेल फाल्गुनीबेन और राहुलभाई टी.गामीत द्वारा किया गया ।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 