*

सतीशचंद लुणावत,राष्ट्रीय संवाददाता, Key Line Times
ब्यावर, विद्या भारती संस्थान अजमेर द्वारा संचालित – *आदर्श विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, ब्यावर* में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत से संबंधित जीवित उदाहरण की भव्य विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ- *सुरेश जी (भैय्या जी) जोशी* (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
निंबाराम जी (क्षेत्रीय प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), शंकर जी माली ( प्रांत कार्यवाह) धर्मेंद्र जी ( प्रांत सहप्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), शिवराज जी( विभाग प्रचारक, अजमेर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने और शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृतांत संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके जीवन वृतांत से संबंधित सारगर्भित जानकारी प्राप्त की।
प्रधानाचार्य – नवीन कुमार सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि- “अहिल्याबाई होल्कर भारतीय समाज में साहस, बलिदान, त्याग और आदर्श की मूर्ति है।
प्रदर्शनी में विद्या मंदिर के भैया -बहिन सहित शहर के विभिन्न विद्यालय के – 2700 से अधिक छात्र/छात्रा और अभिभावक एवं शहर के गणमान्य लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत और महान क्रांतिकारी के जीवन वृतांत संबंधी विभिन्न जानकारी का सूक्ष्म अवलोकन कर उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त की।
रमेश चंद्र भराडिया (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति) एम. एल. शर्मा( व्याख्याता) ने विशाल प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत संबंधी प्रदर्शनी की व्यवस्था के सुचारू संचालन में – कविता शर्मा, ममता शर्मा, शैतान सिंह, संजय सांगेला, विक्रम सिंह, उमेश कुमार, पदमा सोनी, राहुल सांखला का विशेष योगदान रहा।

प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ पात्र परिवारों को दिलाने हेतु ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा.. 