सतीशचंद लुणावत,राष्ट्रीय संवाददाता, Key Line Times
बिजयनगर,देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत आज आशीष सांड जिला कोषाध्यक्ष भाजपा अजमेर देहात बने सक्रिय सदस्य। आज मसूदा विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा के नेतृत्व में आशीष सांड जिला कोषाध्यक्ष अजमेर देहात को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया । सुभाष वर्मा देहात जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जो कार्यकर्ता 100 नये सदस्य बनाएगा वहीं पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने का पात्र होगा।जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होंगे वहीं पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी के नगरपालिका, नगर निगम, पंचायत चुनावों में दावेदारी कर सकेंगे।आशीष सांड जिला कोषाध्यक्ष भाजपा अजमेर देहात ने कहां की भाजपा हमेशा से निष्ठावान कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण भूमिका में रखती है।जो अपने सदस्यों की जरूरतों और अपेक्षाओं का पूरा ध्यान रखती है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल बोहरा, सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी सतीश ओझा, रामगढ़ मंडल महामंत्री जगदेव सिंह राठौड़, महामंत्री ओम प्रकाश पंड्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश मेवाड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रद्युम्न व्यास, नगर पालिका पार्षद मनीष वैष्णव, सदस्यता अभियान सहप्रभारी बंटी रामचंदानी, जिला आईटी संयोजक युवा मोर्चा ज्ञानचंद प्रजापत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।