विधान सभा के नायब दण्डक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुजरात,आहवा-डांग
तारीख़ 4: सरकारी माध्यमिक एवं उच्च.माध्यमिक विद्यालय आहवा में गुजरात विधान सभा के नायब दण्डक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में मार्च 2023 की बोर्ड परीक्षा में अपने विषय में 100% परिणाम लाने वाले माध्यमिक विद्यालय के विषय शिक्षक के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
डांग जिले के कुल 16 शिक्षकों द्वारा कुल 23 विषयों में शत-प्रतिशत परिणाम लानेवाले इन सभी शिक्षकों को नायब दंडकश्री के हाथों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री विजयभाई पटेल ने कहा कि शिक्षा ही समाज में व्यवहार परिवर्तन लाने वाला मुख्य कारक है।यहां के सभी शिक्षकों ने निष्ठापूर्वक से अपना कर्तव्य निभाते हुए डांग जिले को प्रथम रैंक पर पहुंचाया है। श्री पटेल ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी।
इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जिग्नेश त्रिवेदी, वघई डाइट के आचार्य डॉ. भगुभाई राऊत, शिक्षा कार्यालय के कर्मचारी शिक्षा निरीक्षक, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक, आचार्यश्री उपस्थित थे।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित
डांग की बेटी का BCCI अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं
सापुतारा पुलिस की बड़ी सफलता: शादी के इरादे से भगाई गई युवती को घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया
डांग के नए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में श्री एन.डी. परमार ने संभाला कार्यभार
वघई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय “नेक्स्ट-जन लीडरशिप स्किल” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
डांग जिले में श्वेत क्रांति की गूंज: पशुपालकों ने वार्षिक 110 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त की 