

बालेसर। बालेसर दुर्गावता देव नगर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव जोगराज सिंह नगर निवासी माधोसिंह इंदा पुत्र कुंभ सिंह इंदा के शहीद होने पर परिवार में मातम पसर गया । पूरे गांव में शोक की लहर छा गई ।शनिवार को शहीद माधोसिंह का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ दुर्गावता गांव में किया गया।
उनके अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में लोगों ने भाग लिया । पूरे गांव में माधोसिंह अमर रहे, शहिद माधोसिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा गांव। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।


उनके अंतिम यात्रा में सैन्य अधिकारियों ने सैन्य सम्मान के साथ सलामी देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।


प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 