

जैनेश्वरी मुनि दीक्षा महोत्सव का आगाज 22 से,विशाल वाटरप्रूफ पांडाल मे होगा कार्यक्रम
25 अक्टूबर को लेंगे 8 बाल ब्रहमचारी दीक्षार्थी दिगंबर मुनि दीक्षा
राजकीय अतिथि, चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य मे चार दिवसीय मुनि दीक्षा महोत्सव, 22 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। 25 अक्टूबर को बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के C फील्ड मे दोपहर 12.27 मिनट से 8 बाल ब्रहमचारी दीक्षार्थी बंधुओ को दिगंबर मुनि दीक्षा, बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के ततत्वावधान मे आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा भव्य समारोह मे दी जायेगी।कार्यक्रम हेतु 300*150 का विशाल वाटरप्रूफ भव्य पांडाल C फील्ड मे बनाया गया है।दीक्षा कार्यक्रम मे हजारो जैन श्रधालु देश विदेश के अनेक स्थानो से बड़ौत पहुँचकर सम्मिलित होंगे।
*मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि दीक्षा महोत्सव के मांगलिक कार्यक्रमो की शुरुआत 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजे हल्दी रस्म से ऋषभ सभागार,मान स्तंभ परिसर मे होगी।शाम को 6 बजे से मेहंदी रस्म और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा।महिला जैन संगठनो द्वारा हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम हेतु विशेष तैयारी की जा रही है।*
23 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे विशाल जुलूस के साथ,दीक्षार्थियो की बिनोली(शोभा) यात्रा निकाली जायेगी,जिसमे देश के प्रसिद्ध बैंड,भजन मंडली, ताशा पार्टी, आदि यात्रा की शोभा को बढ़ाएंगे।दीक्षार्थी सुसज्जित बग्गीयो पर विराजमान होंगे। बिनोली शोभा यात्रा,अतिथि भवन से प्रारंभ होकर नेहरू मूर्ति, महावीर मार्ग,अजितनाथ मन्दिर,शांतिनाथ मन्दिर, गाँधी रोड से होती हुई मान स्तंभ परिसर पर संपन्न होगी।
24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दीक्षार्थियो का आहारचर्या अभ्यास, दोपहर 1 बजे से गणधर वलय विधान, और रात्रि 3 बजे केशलोच संपन्न होगा।
25 अक्टूबर को दोपहर 11.27 से भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य मे दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड मे संपन्न होगा।जिसका संचालन पंडित श्रेयांस जैन द्वारा किया जायेगा।आचार्य श्री द्वारा दीक्षित होने के बाद सभी दीक्षार्थी,दिगंबर मुनि बनकर आत्म कल्याण के मार्ग पर अग्रसर होंगे।
दीक्षा महोत्सव के लिए सभी श्रधालुओ के भोजन एवं जलपान की व्यवस्था मान स्तंभ परिसर मे होगी।पार्किंग दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड मे कराई जायेगी।
बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन, दीक्षा महोत्सव के संयोजक सुनील जैन तेल वाले और सकल जैन समाज बड़ौत दीक्षा महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जोर शोर से जुटे हुए हैं। पूरे बड़ौत मे तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं।समूचा बड़ौत नगर इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए आतुर है।बड़ौत के समूचे दिगंबर – श्वेतांबर जैन समाज, अग्रवाल समाज और सभी जातियों के श्रधालुओ मे भी दीक्षा महोत्सव हेतु विशेष उत्साह है।
वरदान जैन मीडिया प्रभारी
दीक्षा एवं पंचकल्यानक महोत्सव बड़ौत
9719640668




