NIRMAL JAIN/KEY LINE TIMES
रामस्नेही स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।सरोज / घनश्याम ,
स्वरूपी/ दुर्गाराम,
रावल सिंह /आमसिंह
अजय पाल सिंह/ कल्याण सिंह
विद्यालय में 5 गोल्ड मेडल 7 सिल्वर मेडल और 4 ब्रोंज मेडल के साथ इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और चयन होकर लौटे विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक छगनलाल सांखला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन हमेशा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है।
विद्यालय की इस शानदार सफलता पर पीटीआई (PTI) सेठाराम के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत की सराहना की गई।
समारोह के दौरान सचिन सांखला, युवराज सांखला, डॉ. चेतन सैन, सुभाष कुमार देवपुरी, अशोक सैन, रावल राम जी, महेंद्र कुमार, विशन सिंह और ओमपाल सिंह दिलीप जी मनोहर सिंह पूनम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।





जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
सर्वे-री सर्वे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिले दिलीप शर्मा, कार्यवाही का मिला आश्वासन
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत 