मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई,अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना

बालेसर। बालेसर नगर पालिका के प्रथम चुनाव की मतगणना सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतगणना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे दिन पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।
चुनाव परिणामों में भाजपा ने 15 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आईं। वहीं एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
25 वार्डों वाली बालेसर नगर पालिका में आए इस चुनाव परिणाम के बाद भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है। परिणाम घोषित होने के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रथम नगर पालिका चुनाव के परिणाम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। अब नगर पालिका में बोर्ड गठन और अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है।


मतगणना के तुरंत बाद जो जीते है उनके समर्थको की ओर से जगह-जगह आतिशबाजी ढोल नगाड़े के साथ स्वागत ओर गांव में रैली निकाली गई।


बालेसर में धरना समाप्त, गिरफ्तार तीनों युवक रिहा
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 