गुजरात,आहवा-डांग
आहवा: दिनांक: 12: सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय आहवा में विद्यालय प्राचार्य श्री अमरसिंह गांगोड़ा के मार्गदर्शन में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर 11 जनवरी को विद्यालय में स्वामी विवेकानन्द जयंती मनाई गई।
जिसके अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक श्री राजेश रावल ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों, उनके द्वारा युवाओं को दी गयी शिक्षाओं के साथ-साथ उनके जीवन के बारे में मार्गदर्शन किया।
इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।निबंध प्रतियोगिता में चौधरी प्रतीक्षाबेन रवींद्रभाई प्रथम, चौधरी अंजलि कुमारी देवरामभाई द्वितीय, जाविद शीतलबेन शैलेशभाई तृतीय रहे जबकि वक्तृत्व प्रतियोगिता में देशमुख दर्शनभाई प्रथम, भाविक कपिलाबेन छगनभाई द्वितीय और भागुल करण तृतीय रहे।
कार्यक्रम में स्कूल के जेमलभाई वसावा मेहुलभाई शामिल हुए। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री आर.एस. रावल द्वारा किया गया।


डांग जिले में “पोषण संगम” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मेहनत से बच्चों के कुपोषण में कमी
तेजस्विनी संस्कृति धाम, वासुर्णा में तीन दिवसीय “धन्वंतरी आरोग्य चिंतन शिविर” का सफल आयोजन किया गया
डांग जिले के गारखड़ी क्लस्टर में शामिल घाणिआंबा गांव में प्राकृतिक खेती कि तालीम आयोजित की गई
डांग जिले की सरकारी विनयन कॉलेज सुबीर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया
राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रतजी ने गोंडलविहिर गांव में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
जल संसाधन और जल आपूर्ति मंत्री श्री ईश्वरसिंह पटेल ने डांग की घाणा समूह जल आपूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण किया
प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए। 