KEY LINE TIMES NEWS BALESAR



जोधपुर -मरूधरा की देवभूमि जोधपुर जिले के घंटियाला गांव मे स्वयंभू प्रगट वीर बजरंगबली के लाखो भक्त उपासक है। रामेश्वर राठी व राधेश्याम भट्टड़़ उटाम्बर ने बताया घंटियाला बालाजी मंदिर प्रांगण में कार्तिक माह की लाभ पंचमी पर श्री घंटियाला बालाजी मंडल सुरत गुजरात द्वारा 1052 वां साप्ताहिक संगीतमय श्री सुन्दरकाडं का पाठ एवं घंटियाला धाम पर 16 वां वार्षिक महाकुम्भ महोत्सव का आयोजन हुआ शनिवार को उत्सव में मंदिर की आकर्षक सजावट की गई श्रीबालाजी का छप्पनभोग अत्रकुट द्वारा विशेष पूजन व दरबार छवि झांकी के साथ धूमधाम से मनाया गया। बालाजी की फूलमंडली / छप्पनभोग /अखंडज्योत व माहप्रसादी के आयोजन मे उटाम्बर,बिराई,बासनी,चावड़ा,केरू, जोधपुर,घंटियाला सहित आसपास के गांवो से सैकङो श्रद्धालुओ ने पुजारी अशोक महाराज के सानिध्य में बालाजी का आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल संस्थापक – हेमराज राठी,किशोर केला,चम्पालाल भाटी,मनीषलद्दड़,प्रकाशराठी,गणेशराठी,राधेश्यामराठी,सुरेश मुन्दङा,सेवारामराठी,बाबुलाल, मदनलाल राठी, सहित मंडल सदस्यो ने बालाजी के दरबार मे उपस्थित रहे।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 